Home » Uncategorized » विधायक जी को ही नहीं पता था किसका भूमिपूजन, मंच पर पूछ बैठे बड़ा सवाल, भूमिपूजन में छाया कन्फ्यूजन, प्रोजेक्ट का नाम पूछते दिखे भाजपा विधायक

विधायक जी को ही नहीं पता था किसका भूमिपूजन, मंच पर पूछ बैठे बड़ा सवाल, भूमिपूजन में छाया कन्फ्यूजन, प्रोजेक्ट का नाम पूछते दिखे भाजपा विधायक

सिंगरौली में एक भूमिपूजन कार्यक्रम का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा विधायक रामनिवास शाह जब नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे, तो मंच पर ही उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय से पूछ लिया— “ये किस चीज का है?”

दरअसल, करीब 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सेंट्रल वर्कशॉप का भूमिपूजन किया जा रहा था। इस कार्यशाला में नगर निगम के स्वच्छता वाहन, डंपर और भारी मशीनों की मरम्मत और रखरखाव की सुविधा विकसित की जानी है।

वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, जबकि समर्थकों का कहना है कि विधायक ने सिर्फ प्रोजेक्ट की जानकारी स्पष्ट करने के लिए सवाल पूछा था।

फिलहाल, कार्यक्रम का यह छोटा सा संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x