...
Home » Uncategorized » चेन्नई में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, से ठीक पहले पायलट ने ATC को किया अलर्ट

चेन्नई में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, से ठीक पहले पायलट ने ATC को किया अलर्ट

चेन्नई एयरपोर्ट पर मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोलकाता से चेन्नई आ रही इंडिगो की फ्लाइट को इंजन में खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में कुल 224 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। राहत की बात यह रही कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई और किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी। फ्लाइट को रात 9 बजकर 15 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन करीब 25 मिनट की देरी के बाद विमान ने रात 9 बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी।

चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने से ठीक पहले पायलट को विमान के बाएं इंजन में खराबी महसूस हुई। पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी ATC को इसकी सूचना दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11 बजकर 29 मिनट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई।

इसके बाद एयरपोर्ट पर सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए और विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर उतारा गया। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

फिलहाल इंजन में तकनीकी खराबी की सही वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। एयरलाइन और संबंधित अधिकारियों की ओर से तकनीकी जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

224 यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से यह घटना बेहद गंभीर थी, लेकिन पायलट की सतर्कता और समय रहते ATC को दी गई सूचना के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.