Home » Uncategorized » AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 10 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली ले गई टीम

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा, 10 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली ले गई टीम

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ा एक्शन लिया है। शनिवार सुबह चंडीगढ़ स्थित उनकी सरकारी कोठी पर रेड के बाद करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। इसके बाद शाम करीब 5 बजे ED की टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई, जहां आगे की जांच और पूछताछ होगी। जानकारी के मुताबिक, आज की रात संजीव अरोड़ा ED के लॉकअप में बिताएंगे।

ED ने एक साथ चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी का दावा है कि अरोड़ा की फर्मों के जरिए करीब 157 करोड़ रुपए की फर्जी मोबाइल बिक्री दिखाई गई। इतना ही नहीं, शेल कंपनियों के जरिए फर्जी एक्सपोर्ट कर अवैध रकम को दुबई से भारत वापस लाने का खेल भी सामने आया है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि फर्जी GST बिलों के जरिए इनपुट टैक्स क्रेडिट और एक्सपोर्ट रिफंड का फायदा लिया गया। ED के अनुसार, दिल्ली की कई गैर-मौजूद फर्मों से फर्जी खरीद दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया और निजी लाभ कमाया गया। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में ED की जांच कई बड़े खुलासे कर सकती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x