...
Home » Uncategorized » दवा छोड़ मरीज ने अस्पताल में छलकाए जाम, जिला अस्पताल बना शराबखाना, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

दवा छोड़ मरीज ने अस्पताल में छलकाए जाम, जिला अस्पताल बना शराबखाना, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल

मध्यप्रदेश के सागर जिला अस्पताल से सामने आई यह तस्वीर स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। जहां मरीजों को दवा और इलाज मिलना चाहिए, वहीं अस्पताल के वार्ड में एक मरीज खुलेआम शराब पीता दिखाई दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती मरीज जमीन पर बैठा है और उसके हाथ में शराब की बोतल है। परिजन लगातार उसे रोकने की कोशिश करते हैं, अस्पताल का स्टाफ भी समझाता है, लेकिन मरीज किसी की बात नहीं मानता। वह परिजन के हाथ से शराब की बोतल छीन लेता है, आराम से पैग बनाता है और सभी के सामने शराब पीने लगता है।

इस दौरान वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और उनके परिजन भी हैरान रह जाते हैं। अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अस्पताल परिसर में शराब की बोतल आखिर पहुंची कैसे? प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच क्यों नहीं हुई? और जब मरीज शराब पी रहा था, तब उसे तुरंत रोकने के लिए सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सरकारी अस्पतालों में पहले भी सुरक्षा को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि अस्पताल प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग अस्पताल प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.