मध्यप्रदेश में विकास परियोजनाओं के बीच पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार ने ‘ट्री ट्रांसलोकेशन पॉलिसी-2026’ का मसौदा हाईकोर्ट में पेश किया है। नई नीति के तहत सड़क, मेट्रो, रेलवे और फ्लाईओवर जैसी परियोजनाओं में पेड़ों को काटने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से दूसरी जगह प्रत्यारोपित किया जाएगा। साथ ही यदि किसी पेड़ को काटना अनिवार्य हुआ तो उसके बदले 20 नए पौधे लगाने होंगे। ग्वालियर की थाटीपुर परियोजना में पेड़ों के नुकसान के बाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट नीति बनाने के निर्देश दिए थे। अब यह पहल विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
Post Views: 1







