हरदा में एक महिला कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने भोपाल के एक बर्तन व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, महिला कांस्टेबल के पति का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका था और वह अपने परिवार के साथ नर्मदापुरम संभाग में रह रही थी। इसी दौरान ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी पहचान छनेरा निवासी एक युवक से हुई, जो भोपाल में बर्तनों का कारोबार करता है। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और युवक ने शादी का प्रस्ताव देकर महिला का विश्वास जीत लिया। आरोपी महिला को अपने भाई की शादी में भी ले गया, जहां उसने परिवार से परिचय कराया। आरोप है कि इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसके फोटो खींचे और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने महिला से रुपए भी वसूले। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज कर सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Home
»
Uncategorized
»
शादी का झांसा, ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप, महिला कांस्टेबल की शिकायत पर भोपाल का कारोबारी गिरफ्तार
शादी का झांसा, ब्लैकमेल और दुष्कर्म का आरोप, महिला कांस्टेबल की शिकायत पर भोपाल का कारोबारी गिरफ्तार
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Share this post:




