Home » Uncategorized » कुएं में समाई भाई-बहन की जिंदगी, बहन को बचाने कूदा भाई, दोनों डूबे

कुएं में समाई भाई-बहन की जिंदगी, बहन को बचाने कूदा भाई, दोनों डूबे

छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के ग्राम बागवान में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। खेत पर बने कुएं में नहाने गई 13 वर्षीय किशोरी का पैर फिसल गया। बहन को बचाने के लिए 15 वर्षीय भाई बिना कुछ सोचे कुएं में कूद पड़ा, लेकिन गहरे पानी में दोनों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक मुस्कान राजपूत सुबह घर के पास खेत पर बने कुएं पर नहा रही थी। कुएं में सुरक्षा के लिए कोई मुंडेर नहीं बनी थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कुएं में जा गिरी। बहन को डूबता देख पास में खड़ा उसका भाई सत्यजीत राजपूत तुरंत उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया।

लेकिन कुएं का पानी काफी गहरा था। तैरना नहीं आने और घबराहट के कारण दोनों पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने खेतों में बने खुले कुओं के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x