...
Home » Uncategorized » लोही में खूनी हमला, सोती महिला पर चाकू से वार, घर में घुसी हमलावर महिला

लोही में खूनी हमला, सोती महिला पर चाकू से वार, घर में घुसी हमलावर महिला

रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोही पेट्रोल पंप के पास एक महिला पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में विद्या साकेत गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर एक युवक और एक महिला पैदल इलाके में पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला सीधे उस घर में घुस गई, जहां विद्या साकेत सो रही थीं। घर में घुसते ही उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमले में विद्या के चेहरे और गले पर गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला के साथ मौजूद युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.