उज्जैन जिले के महिदपुर में बुधवार को फैली दहशत का साया आज भी बरकरार है। जिस आवारा कुत्ते ने एक ही दिन में 40 से ज्यादा लोगों को काटकर पूरे इलाके को दहला दिया था, उसकी आज मौत हो गई। लेकिन कुत्ते की मौत के साथ लोगों का डर खत्म नहीं हुआ बल्कि डर और गहरा हो गया।
घटना के बाद नगर प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग ने कड़ी घेराबंदी कर कुत्ते को पकड़ा था। इलाज और निगरानी के दौरान आज उसकी मौत की पुष्टि हुई। जैसे ही यह खबर फैली, महिदपुर में अफरा-तफरी मच गई। जिन लोगों को कुत्ते ने काटा था, वे एक बार फिर घबराकर अस्पताल पहुंचने लगे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, एंटी-रेबीज़ इंजेक्शन लेने की अपील की और घबराने से बचने की सलाह दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सभी पीड़ितों की सूची तैयार की जा चुकी है और उनका इलाज प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है।
महिदपुर में आज हालात भले ही नियंत्रण में हों, लेकिन गलियों में पसरा डर साफ नजर आता है। कुत्ते की मौत ने एक घटना का अंत किया है, लेकिन सवाल अभी बाकी हैं







