...
Home » Uncategorized » गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, 2024 में गोल्डन टेंपल में भी हुई थी फायरिंग

गुरुद्वारे में सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला, 2024 में गोल्डन टेंपल में भी हुई थी फायरिंग

महाराष्ट्र के नांदेड़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर गुरुद्वारे में हमला कर दिया गया। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गुरुद्वारा माता साहिब कौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निहंग ने सुखबीर बादल पर कृपाण से हमला करने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी है। वहीं उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को काबू में लिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान निहंग जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ नांदेड़ के गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक हुए हमले से वहां अफरा-तफरी मच गई। घायल सुखबीर बादल को इलाज के लिए यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुखबीर बादल पर हमला होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी उन पर जानलेवा हमला हुआ था। उस वक्त सुखबीर बादल धार्मिक सजा के तहत सेवादार की सेवा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया था।

अब नांदेड़ में दोबारा हुए इस हमले ने सुखबीर बादल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल सुखबीर बादल का अस्पताल में इलाज जारी है और पूरे घटनाक्रम पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर बनी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.