...
Home » Uncategorized » हवाई किराया बढ़ने के आसार, एयरलाइंस ने घटाईं उड़ानें, मिडिल ईस्ट तनाव का असर, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

हवाई किराया बढ़ने के आसार, एयरलाइंस ने घटाईं उड़ानें, मिडिल ईस्ट तनाव का असर, यात्रियों की बढ़ी टेंशन

देश की एविएशन इंडस्ट्री पर अब अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा असर दिखाई देने लगा है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन Air India ने जून से अगस्त 2026 के बीच हर हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती करने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतें और ऑपरेशनल खर्च में भारी इजाफा इसकी बड़ी वजह हैं।

फिलहाल एयर इंडिया हर सप्ताह लगभग 4400 उड़ानें संचालित कर रही है, जिनमें 3600 घरेलू और 800 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शामिल हैं। लेकिन अब कंपनी घरेलू उड़ानों में करीब 22 प्रतिशत तक कटौती करने जा रही है। इसके साथ ही खबरें हैं कि IndiGo भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5 से 7 प्रतिशत तक कमी कर सकती है।

दरअसल, 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ा है। इसका असर जेट फ्यूल की कीमतों पर पड़ा है, जिससे एयरलाइंस की लागत तेजी से बढ़ गई है। इसके अलावा ईरानी एयरस्पेस से बचने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय रूट लंबे हो गए हैं, वहीं पाकिस्तानी एयरस्पेस पर पाबंदियों ने भी एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं और यात्रियों को कम फ्लाइट विकल्प मिल सकते हैं। एयर इंडिया ने फिलहाल कहा है कि बाजार की स्थिति और मांग पर लगातार नजर रखी जाएगी और परिस्थितियां सुधरते ही उड़ानों को दोबारा बहाल करने पर विचार किया जाएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.