Home » Uncategorized » एयरबेस पर मौत की लैंडिंग, AN-32 हादसे में 5 जवान शहीद, रुटीन उड़ान बनी आखिरी मिशन, जांच के आदेश जारी

एयरबेस पर मौत की लैंडिंग, AN-32 हादसे में 5 जवान शहीद, रुटीन उड़ान बनी आखिरी मिशन, जांच के आदेश जारी

असम के जोरहाट एयरबेस से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई। भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया।

इस दर्दनाक हादसे में पायलट सहित 5 वायुसेना कर्मियों की जान चली गई। शहीद होने वालों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। वहीं को-पायलट घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज जारी है।

भारतीय वायुसेना के अनुसार विमान नियमित प्रशिक्षण एवं परिवहन उड़ान पर था। दुर्घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। वायुसेना ने लोगों से किसी भी तरह की अटकलें न लगाने की अपील की है।

हादसे की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। अब जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आखिर एयरबेस पर उतरते समय ऐसा क्या हुआ, जिसने देश के पांच वीर जवानों की जान ले ली।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x