...
Home » Uncategorized » साथ जीने-मरने का वादा बना आखिरी सच, पति गया तो पत्नी ने भी छोड़ दी दुनिया

साथ जीने-मरने का वादा बना आखिरी सच, पति गया तो पत्नी ने भी छोड़ दी दुनिया

रीवा से एक ऐसी दर्दनाक प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। पांच साल पहले प्रेम विवाह के बंधन में बंधे प्रदीप सोनी और वैषाली खड़ायत एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। परिवार के मुताबिक दोनों अक्सर कहते थे कि “साथ जिएंगे और साथ मरेंगे”, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह बात एक दिन हकीकत बन जाएगी।

रविवार को युवा कारोबारी प्रदीप सोनी की मौत की खबर जैसे ही वैषाली तक पहुंची, उनकी दुनिया उजड़ गई। पति के बिछड़ने का सदमा वह सहन नहीं कर सकीं और कुछ ही मिनटों बाद उत्तराखंड में आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि वैषाली अपने पति से इतना प्रेम करती थीं कि उनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती थीं।

प्रदीप के पिता की आंखें आज भी नम हैं। उनका कहना है कि बहू वैषाली बेटे से बेहद प्यार करती थी। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद वह पांच मिनट भी नहीं रुकी। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक प्रेम कहानी, जो साथ जीने के वादे से शुरू हुई थी, आखिरकार साथ दुनिया छोड़ने की दर्दनाक दास्तान बन गई।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.