...
Home » Uncategorized » धार में दिल दहला देने वाली वारदात, निंबोली बीन रही दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण कर रेप

धार में दिल दहला देने वाली वारदात, निंबोली बीन रही दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण कर रेप

मध्य प्रदेश के धार जिले से एक बेहद हैरान करने वाली और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुक्षी थाना इलाके में नौवीं कक्षा की दो छात्राओं के साथ न सिर्फ जबरन अपहरण किया गया, बल्कि सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पीड़िताएं किसी तरह पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर पहुंचीं, जहां उन्होंने रोते हुए परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई।

यह पूरी वारदात गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तीन छात्राएं गांव में एक नीम के पेड़ के नीचे निंबोली बीन रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो छात्र वहां पहुंचे। आरोपियों ने जबरन दो छात्राओं को पकड़ा और उन्हें अपनी बाइक पर बैठाकर एक सुनसान इलाके में ले गए, जबकि तीसरी छात्रा किसी तरह वहां से बच निकली।

जंगल में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़ित छात्राओं को बेरहमी से डराया और धमकाया। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को भी बताया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी दोनों मासूमों को वहीं बेसहारा छोड़कर मौके से फरार हो गए। डरी-सहमी पीड़िताएं रात के अंधेरे में पांच किलोमीटर का सफर पैदल तय कर अपने घर पहुंचीं।

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों को जब इस खौफनाक वारदात का पता चला, तो वे तुरंत पीड़िताओं को लेकर कुक्षी थाने पहुंचे। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी संगीन और गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिग छात्र ही हैं। पुलिस प्रशासन ने पीड़िताओं का मेडिकल कराया है और उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं और फरार चल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों को कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.