महाराष्ट्र के बारामती से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बुधवार को लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही विमान रनवे पर उतरने वाला था, उसी दौरान यह हादसा हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरों के अनुसार, इस विमान में उपमुख्यमंत्री अजित पवार खुद सवार थे। हादसे के तुरंत बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन हरकत में आ गया। प्रारंभिक जानकारी में कई लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है, हालांकि अब तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बारामती एयरस्ट्रिप के आसपास भारी हलचल देखी गई है। स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके को घेर लिया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी बताया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस हादसे के वक्त विमान में मौजूद अजित पवार की हालत कैसी है, जिस पर फिलहाल कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
दुर्घटना के कारणों को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। तकनीकी खराबी थी या लैंडिंग के दौरान कोई और चूक, इन तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है, जबकि पूरे राज्य की निगाहें बारामती पर टिकी हुई हैं।







