...
Home » Uncategorized » प्रतिभाशाली छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार

प्रतिभाशाली छात्रों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार

भोपाल में आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात दी। 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले 1 लाख 21 हजार 804 विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। इस योजना के तहत सरकार ने 304 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की।

कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मंच से 10 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप भी प्रदान किए। इस दौरान उन छात्रों की उपलब्धियों की भी चर्चा हुई, जिन्होंने 12वीं की पढ़ाई के साथ NEET, JEE मेन्स और CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और चुनौतियों से कभी घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि नॉलेज और स्किल सफलता के दो महत्वपूर्ण मित्र हैं, इसलिए पढ़ाई के साथ अपने कौशल को भी मजबूत करना जरूरी है।

सीएम ने छात्रों को सफलता और असफलता दोनों से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सफलता को कभी सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए और असफलता को दिल पर नहीं लेना चाहिए। असफलता से सीख लेकर आगे बढ़ने वाला व्यक्ति ही अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।

सरकार की इस पहल से हजारों मेधावी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई और डिजिटल शिक्षा के लिए लैपटॉप खरीदने में आर्थिक मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करने का संदेश दिया।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.