...
Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश, तीन जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा अलर्ट, 21 जिलों में भारी बारिश, तीन जिलों में अति भारी बारिश का अनुमान

जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा समेत मध्य प्रदेश के 21 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते अगले 24 घंटे में कई इलाकों में 4 से 8 इंच तक बारिश होने का अनुमान है। अगले चार दिनों तक जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में इस सिस्टम का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, छतरपुर और उमरिया में अति भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं जबलपुर, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, पन्ना, टीकमगढ़, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

लगातार हो रही बारिश का असर अब जलाशयों और नदी-नालों पर भी दिखाई देने लगा है। खरगोन के गोगांवा में लगातार बारिश के बाद साटक जलाशय ओवरफ्लो हो गया। करीब 18.38 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाला यह जलाशय स्पिल-वे के ऊपर से बहने लगा। दो साल बाद जलाशय में ऐसी स्थिति बनी है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और नदी-नालों तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है। आने वाले चार दिन मध्य प्रदेश के लिए बारिश के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.