...
Home » Uncategorized » 2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार का लक्ष्य, युवाओं के लिए रोजगार से लेकर स्टार्टअप तक बड़ा प्लान

2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार का लक्ष्य, युवाओं के लिए रोजगार से लेकर स्टार्टअप तक बड़ा प्लान

मध्य प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में देशभक्ति और विकास के संकल्प के साथ आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास का रोडमैप सामने रखा और युवाओं को केंद्र में रखते हुए कई बड़े ऐलान किए।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य अगले ढाई वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और निवेश के नए अवसर तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में हर साल सार्वजनिक क्षेत्र में एक लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही अगले एक वर्ष में एक लाख युवाओं को ITI के माध्यम से प्रशिक्षित करने और 10 हजार युवाओं को ग्लोबल स्किल पार्क में ग्लोबल स्तर की ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है।

युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए सरकार सात प्रमुख क्षेत्रों पर काम करेगी। इनमें शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार, स्टार्टअप, खेल एवं संस्कृति, शोध और नेतृत्व क्षमता विकास शामिल हैं।

इसके अलावा उद्योगों और युवाओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए एक अलग प्लेसमेंट सेल तैयार किया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

मुख्यमंत्री के इस रोडमैप का फोकस साफ है युवा शक्ति को कौशल, रोजगार और उद्यमिता से जोड़कर मध्य प्रदेश को विकास की नई रफ्तार देना। स्वतंत्रता दिवस के मंच से सरकार ने आने वाले वर्षों के लिए रोजगार और युवा विकास को अपनी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रखा है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.