...
Home » Uncategorized » मानसून का जोरदार अटैक, बारिश से बदला मौसम, पातालपानी झरना उफान पर, 40 जिलों में अब भी इंतजार

मानसून का जोरदार अटैक, बारिश से बदला मौसम, पातालपानी झरना उफान पर, 40 जिलों में अब भी इंतजार

मध्य प्रदेश में मानसून अब पूरी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। सोमवार को इंदौर समेत 12 जिलों में झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, तो खेतों में भी पानी जमा होने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई।

महू का प्रसिद्ध पातालपानी झरना बारिश के बाद अपने पूरे शबाब पर दिखाई दिया। झरने का मनमोहक नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। वहीं इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट, शिवपुरी, जबलपुर, खरगोन, राजगढ़, सीधी, खंडवा और सीहोर में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।

देवास में तेज आंधी के बाद करीब आधे घंटे तक बारिश हुई, जबकि छिंदवाड़ा में गरज-चमक के साथ जोरदार बरसात देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार बालाघाट में सबसे अधिक डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। शिवपुरी और जबलपुर में भी अच्छी बारिश हुई है।

हालांकि प्रदेश के सभी हिस्सों में राहत नहीं पहुंची है। अब भी करीब 40 जिलों में मानसून का इंतजार बना हुआ है। इसका असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है। खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नौगांव और ग्वालियर में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून और सक्रिय हो सकता है, जिससे प्रदेश के बाकी जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।

फिलहाल इंदौर और आसपास के इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, लेकिन जिन जिलों में मानसून अभी तक नहीं पहुंचा है, वहां लोग आसमान की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.