...
Home » Uncategorized » ममता की कोर्ट में दस्तक, भवानीपुर नतीजों पर बड़ा कानूनी दांव, शुभेंदु की जीत पर सवाल, मतगणना विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

ममता की कोर्ट में दस्तक, भवानीपुर नतीजों पर बड़ा कानूनी दांव, शुभेंदु की जीत पर सवाल, मतगणना विवाद पहुंचा हाईकोर्ट

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम को कलकत्ता हाईकोर्ट में चुनौती देकर नई सियासी बहस छेड़ दी है।

ममता बनर्जी मंगलवार को खुद हाईकोर्ट पहुंचीं और चुनाव नतीजों की वैधता की जांच की मांग करते हुए याचिका दाखिल की। उनका आरोप है कि मतगणना प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं और चुनावी माहौल में उनके साथ मारपीट जैसी घटनाएं भी सामने आईं।

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों के अंतर से हराया था। यह वही सीट है जहां से ममता पहले तीन बार विधायक रह चुकी हैं।

अब इस मामले के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सबकी निगाहें अदालत की अगली सुनवाई और उसके फैसले पर टिकी हैं, जो पश्चिम बंगाल की राजनीति में नए समीकरण तय कर सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.