सिंगरौली में एक भूमिपूजन कार्यक्रम का वीडियो अब चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा विधायक रामनिवास शाह जब नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे, तो मंच पर ही उन्होंने नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय से पूछ लिया— “ये किस चीज का है?”
दरअसल, करीब 81 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सेंट्रल वर्कशॉप का भूमिपूजन किया जा रहा था। इस कार्यशाला में नगर निगम के स्वच्छता वाहन, डंपर और भारी मशीनों की मरम्मत और रखरखाव की सुविधा विकसित की जानी है।
वीडियो सामने आने के बाद विपक्ष इसे मुद्दा बना रहा है, जबकि समर्थकों का कहना है कि विधायक ने सिर्फ प्रोजेक्ट की जानकारी स्पष्ट करने के लिए सवाल पूछा था।
फिलहाल, कार्यक्रम का यह छोटा सा संवाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Post Views: 5







