...
Home » Uncategorized » 5 एकड़ की जंग में 12 राउंड फायरिंग, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

5 एकड़ की जंग में 12 राउंड फायरिंग, जमीन विवाद ने लिया खतरनाक मोड़

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने शनिवार देर रात हिंसक रूप ले लिया। सुरेंद्र लैंडमार्क स्थित शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर सफाई कराने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां तैनात दो सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 12 राउंड गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल से करीब 250 मीटर के दायरे में 12 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शालीमार एन्क्लेव के पास स्थित लगभग पांच एकड़ जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से ठेकेदार अंकित कुमार मजदूरों के साथ जमीन की साफ-सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड जागेश्वर शर्मा और विनोद गुर्जर ने इसका विरोध किया। बहस बढ़ते-बढ़ते इतनी उग्र हो गई कि दोनों ने बंदूकें निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि फायरिंग आत्मरक्षा में की गई या डराने-धमकाने के उद्देश्य से।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.