...
Home » Uncategorized » 15 घंटे बाद खुला रीवा–मैहर मार्ग, 15 किमी लंबा जाम बना रहा मुसीबत

15 घंटे बाद खुला रीवा–मैहर मार्ग, 15 किमी लंबा जाम बना रहा मुसीबत

रीवा में बेला बायपास से मैहर टोल प्लाजा तक लगा करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम आखिरकार 15 घंटे बाद खुल सका। बुधवार रात से ठप पड़े इस मार्ग पर फंसे हजारों वाहनों को देर रात राहत मिली, जब रीवा और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।

जानकारी के मुताबिक, बीहर पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते बुधवार रात करीब 9 बजे से ही बेला बायपास और उससे जुड़े मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई थी। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पूरा मार्ग जाम में तब्दील हो गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

इस दौरान जाम में फंसे ट्रक चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई चालक रातभर भूखे-प्यासे अपने वाहनों में ही इंतजार करते रहे। ट्रक चालक मुकेश कुशवाहा ने बताया कि वे पूरी रात से वहीं खड़े हैं, लेकिन गाड़ी आगे बढ़ने का कोई रास्ता नहीं था और मदद के लिए कोई नहीं पहुंचा।

वहीं एक अन्य चालक राजेश विश्वकर्मा ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि पूरी रात जाम में फंसे रहने के बावजूद सुबह तक हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। उनका कहना था कि मौके पर पुलिस की मौजूदगी न होने से हादसे का खतरा भी बना रहा।

हालांकि, सूचना मिलने के बाद रीवा और सतना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लगातार प्रयासों के बाद जाम को खुलवाया गया। यातायात बहाल होने के बाद धीरे-धीरे वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकी, जिससे फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

इस घटना ने एक बार फिर सड़क और पुलों की स्थिति तथा आपातकालीन व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर इंतजाम करने की मांग की है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.