...
Home » Uncategorized » मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी

मोदी बोले-नीयत में खोट को नारी शक्ति माफ नहीं करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्नेद्र मोदी गुरुवार को महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब चुनाव हुए हैं, महिलाओं को अधिकार देने के मुद्दे का विरोध करने वालों को जनता ने सख्त सजा दी है। पीएम मोदी ने साफ चेतावनी दी कि इस मुद्दे पर राजनीति करने वालों को अपने पिछले परिणामों से सबक लेना चाहिए, क्योंकि देश की नारी शक्ति ऐसे व्यवहार को कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक पहल को राजनीतिक रंग देने की जरूरत नहीं है और जो लोग इसमें राजनीति देख रहे हैं, वे अपने नुकसान से बचने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि सरकार की नीयत साफ है और महिला सशक्तिकरण के लिए यह कदम बेहद जरूरी है।

अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- नारी को नारा बना रही बीजेपी

समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी अब महिलाओं को सिर्फ नारे के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त जगह नहीं दी, वे उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा कैसे करेंगे।

इधर, संसद में इस संशोधन बिल पर चर्चा के लिए 16 और 17 अप्रैल को कुल 15 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार शाम 4 बजे इस पर वोटिंग कराई जाएगी। प्रस्तावित संशोधन में लोकसभा सांसदों की संख्या बढ़ाकर 850 करने का सुझाव भी शामिल है, जो आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों को बदल सकता है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.