...
Home » Uncategorized » इंदौर में व्हाट्सएप लिंक से साइबर ठगी, युवती से 6.20 लाख की धोखाधड़ी

इंदौर में व्हाट्सएप लिंक से साइबर ठगी, युवती से 6.20 लाख की धोखाधड़ी

निवेश के नाम पर दिया तीन गुना मुनाफे का लालच, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक युवती को व्हाट्सएप कॉल और फर्जी लिंक के जरिए झांसे में लेकर 6 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने साइबर सेल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार न्यू अंजनी नगर निवासी अदिति शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। अदिति ने बताया कि नवंबर 2025 में उसके पास व्हाट्सएप पर एक कॉल आया, जिसके बाद उसे एक लिंक भेजी गई। इस लिंक के माध्यम से उससे एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया गया।

आरोपियों ने उसे निवेश करने पर तीन गुना मुनाफा मिलने का लालच दिया। शुरुआत में अदिति ने थोड़ी रकम निवेश की, जिस पर एप में उसे अधिक लाभ दिखाया गया। इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने धीरे-धीरे अलग-अलग स्कीम में बड़ी रकम निवेश कर दी।

ठगों ने उसे विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते हुए कुल 6 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। यह सिलसिला मार्च 2026 तक चलता रहा। जब अदिति ने अपने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उससे और रकम जमा करने के लिए कहा गया। संदेह होने पर जब उसने पैसे डालने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया और उसे व्हाट्सएप ग्रुप से भी हटा दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। मामला विजयनगर पुलिस को भेजा गया, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक खातों और डिजिटल ट्रेल के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.