Home » Uncategorized » दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रात हमला, परिवार संग लौटते बैंक मैनेजर पर पथराव

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर रात हमला, परिवार संग लौटते बैंक मैनेजर पर पथराव

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे इंदौर के बैंक मैनेजर अमिताभ शर्मा और उनके परिवार की कार पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद बाइक सवार दो हमलावरों ने कार का पीछा भी किया, जिससे परिवार में दहशत फैल गई।

जानकारी के मुताबिक, Indore निवासी अमिताभ शर्मा अपने परिवार के साथ झाबुआ जिले के थांदला से लौट रहे थे। कार में उनके पिता, पत्नी, भाई और भांजा सवार थे। एक्सप्रेस-वे पर रेस्ट एरिया से कुछ दूरी पहले अचानक पत्थर फेंका गया, जो कार के पीछे के हिस्से में लगा। हालांकि बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद दो बाइक सवार संदिग्धों ने कार का पीछा शुरू कर दिया। चालक ने समझदारी दिखाते हुए गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और बिना रुके धामनोद टोल प्लाजा तक पहुंचकर परिवार की जान बचाई।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने टोल प्लाजा पर रुककर कर्मचारियों और अधिकारियों को जानकारी दी। अमिताभ शर्मा ने मामले में ई-एफआईआर दर्ज कराई है और सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री व केंद्रीय मंत्री को टैग कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि National Highways Authority of India द्वारा भारी टोल वसूला जा रहा है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। एक्सप्रेस-वे की रेलिंग टूटी हुई है, जगह-जगह अवैध रास्ते बना दिए गए हैं और प्रतिबंध के बावजूद दोपहिया वाहन भी चल रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस एक्सप्रेस-वे पर पथराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x