...
Home » Uncategorized » इंदौर में हेड कांस्टेबल का अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल

इंदौर में  हेड कांस्टेबल का अश्लील हरकतों का वीडियो वायरल

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र स्थित जूना रिसाला पुलिस लाइन इन दिनों एक गंभीर मामले को लेकर चर्चा में है। यहां रहने वाले एक हेड कांस्टेबल की कथित हरकतों से स्थानीय रहवासी खासे परेशान हैं। आरोप है कि संबंधित पुलिसकर्मी न केवल पड़ोसियों से विवाद करता है, बल्कि प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों के नाम लेकर उन्हें धमकाता भी है।

रहवासियों का कहना है कि कई बार इस मामले की शिकायत करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस विभाग में ही कार्यरत होने के कारण उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया। देर रात विवाद की स्थिति में कई बार एफआरवी 112 को भी बुलाया गया, लेकिन मामला “आपसी विवाद” बताकर पुलिसकर्मी लौट जाते हैं। इससे लोगों में असुरक्षा और नाराजगी का माहौल बना हुआ है।

मामले ने तब गंभीर रूप ले लिया जब आरोपित हेड कांस्टेबल पर अश्लील हरकतें करने के आरोप लगे। रहवासियों के अनुसार, पिछले एक महीने से वह अपने सरकारी क्वार्टर के अंदर से खुलेआम अभद्र इशारे कर रहा है। महिलाओं और आसपास रहने वाली युवतियों की ओर अशोभनीय संकेत करना और आपत्तिजनक व्यवहार करना उसकी आदत बन गई है।

परिवारों का कहना है कि शुरुआत में इन हरकतों को नजरअंदाज किया गया, लेकिन जब मामला बढ़ता गया और आसपास नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी, तब लोगों ने सबूत के तौर पर वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

रहवासियों ने अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो यह मामला और गंभीर हो सकता है। वहीं, अब सभी की नजर पुलिस विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.