मध्यप्रदेश के दतिया जिले के बड़ोनी थाना क्षेत्र का जौन्हार गांव इन दिनों गुस्से और सवालों से भरा हुआ है। एक 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी… और अब जांच में जो सच सामने आया है, उसने पूरे इलाके को हिला दिया है।
बताया जा रहा है कि जौन्हार गांव की इस मासूम किशोरी का प्रेम संबंध जिगना निवासी Neeraj Pal से करीब दो साल से चल रहा था। किशोरी उस पर भरोसा करती थी… उससे शादी के सपने देखती थी… लेकिन उसी युवक ने उसके भरोसे को बेरहमी से कुचल दिया।
परिवार के मुताबिक, जब किशोरी ने शादी की बात की तो नीरज पाल ने साफ मना कर दिया। वजह? उसने कहीं और सगाई कर ली थी। यानी दो साल तक रिश्ते का झूठा नाटक… और जब जिम्मेदारी की बारी आई तो साफ इनकार।
26 दिसंबर को जब परिवार ने दरवाजा खोला तो उनकी दुनिया उजड़ चुकी थी। किशोरी अपने ही कमरे में पंखे से फंदे पर लटकी मिली। उस दिन यह सिर्फ एक मौत लग रही थी… लेकिन जांच ने कहानी को कहीं ज्यादा डरावना बना दिया।
मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली गई… एफएसएल जांच कराई गई… और रिपोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया। एफएसएल रिपोर्ट में पीड़िता की वैजाइनल स्लाइड में पुरुष डीएनए मिलने की पुष्टि हुई है। यानी सिर्फ धोखा नहीं… बल्कि शक की सुई गंभीर अपराध की तरफ भी इशारा कर रही है।
अब पुलिस ने आरोपी नीरज पाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है दो साल तक एक नाबालिग के साथ रिश्ता… झूठे वादे… और फिर दूसरी सगाई? क्या यह सिर्फ धोखा है… या किसी मासूम की ज़िंदगी के साथ खेला गया खतरनाक खेल?
गांव में गुस्सा है… लोग जवाब मांग रहे हैं… और अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर है कि क्या इस बार एक मासूम की मौत का सच पूरी सख्ती से सामने आएगा… या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।







