...
Home » Uncategorized » मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: तेज गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी के बीच अब मौसम अचानक करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को उत्तर और दक्षिणी हिस्से के 8 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 18 मार्च तक आंधी, बारिश और गरज-चमक का सिलसिला जारी रह सकता है। खास बात यह है कि इस साल मार्च में पहली बार मावठा गिरने की संभावना बन रही है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी दिखाई देगा।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। 16 मार्च को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में मौसम खराब रह सकता है।

17 मार्च को सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है।

वहीं 18 मार्च को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में मौसम बदलने के आसार हैं। इन जिलों में बादल छाने के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर तेज हवाओं और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की गई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.