...
Home » Uncategorized » तेज रफ्तार थार की टक्कर से सरपंच सहित दो बुजुर्गों की मौत

तेज रफ्तार थार की टक्कर से सरपंच सहित दो बुजुर्गों की मौत

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम पंचायत मुशरान पिपरिया के सरपंच सहित दो बुजुर्गों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नरसिंहपुर-सांकल मार्ग पर ग्राम धमना के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार थार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थार चालक भी घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुशरान पिपरिया के सरपंच रोशनलाल मेहरा (64) और रिटायर्ड बैंक कर्मचारी भगवत झारिया (66) नरसिंहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम से लौटते समय दोनों एक ही बाइक से अपने गांव जा रहे थे। रात करीब 11 बजे जब वे नरसिंहपुर-सांकल मार्ग पर ग्राम धमना के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही थार वाहन (क्रमांक एमपी 49 जेडई 6935) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित हुई थार आगे जाकर एक लोहे के ठेले से टकरा गई, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठेमी थाना प्रभारी प्रीति मिश्रा ने बताया कि कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी में चालक की पहचान करेली निवासी आर्यन ममार के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बुजुर्ग आपस में करीबी रिश्तेदार थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.