Home » Uncategorized » पेट्रोल के पैसे मांगना पड़ा भारी: कार सवारों ने युवक को 500 फीट तक घसीटकर सड़क में फेंका हुई मौत

पेट्रोल के पैसे मांगना पड़ा भारी: कार सवारों ने युवक को 500 फीट तक घसीटकर सड़क में फेंका हुई मौत

कजलाना के पास स्थित शिवलाल पंप-चारपाई ढाबा पर बुधवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। पेट्रोल-डीजल के पैसे मांगने पर कार सवार युवकों ने पंप कर्मचारी को कार से करीब 500 फीट तक घसीटा और बाद में सड़क पर फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 3:30 से 4 बजे के बीच एक कार में सवार 4-5 लोग शिवलाल पंप-चारपाई ढाबा स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने पंप कर्मचारी रोहित पुत्र शंकरलाल परमार (22) से करीब 4 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल भरवाया। ईंधन भरवाने के बाद आरोपी बिना पैसे दिए कार लेकर भागने लगे। इस पर रोहित ने कार के पास जाकर पैसे मांगने के लिए हाथ डाला। तभी कार में बैठे एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर कार का शीशा बंद कर दिया और कार तेज रफ्तार में भगा दी।

कार सवार युवक रोहित को करीब 500 फीट तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए। इसके बाद लक्ष्मणखेड़ी चौराहे के पास कार का कांच खोलकर उसे सड़क पर फेंक दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर कुछ देर के लिए चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x