Home » Uncategorized » बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, धारदार हथियार से वार की आशंका

बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत, धारदार हथियार से वार की आशंका

 

नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में सोमवार को सनसनी फैल गई जब छुट्टू चौधरी (65) और उनकी पत्नी खेरा बाई (60) अपने घर में मृत पाए गए। स्थानीय लोगों ने यह सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को सुरक्षित कर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग दंपति के गले और पेट पर धारदार हथियार से वार किए जाने के संकेत मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी, गांव में फैली दहशत

एसपी डॉ. ऋषिकेश मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने मौके पर जाकर घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए। एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच में शामिल है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। गांव में दोनों की संदिग्ध मौत से दहशत का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारण और संभावित आरोपियों का खुलासा हो सकेगा।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x