मिडिल ईस्ट का हालात अब नियंत्रण से बाहर हैं। अमेरिका और इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरा हमला, जैसे तनाव का पारा आसमान छू रहा हो। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन का धमाका हुआ, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। एयरस्पेस बंद होने की वजह से दुबई से लेकर भारत तक हवाई यात्रा बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
भारतीय स्टार फंसे दुबई में, हवाई अराजकता दिल्ली तक पहुंची
पीवी सिंधु और सोनल चौहान जैसी हस्तियां भी इस खतरे के घेरे में फंसी हुई हैं। सिंधु के लिए भारतीय दूतावास ने होटल में ठहरने की व्यवस्था की है, जबकि सोनल चौहान ने सीधे प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री 20 घंटे से अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, और घरेलू एयरलाइंस की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं 28 फरवरी को 410, आज आंकड़ा बढ़कर 444 तक पहुंच सकता है।
श्रीनगर में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन ने माहौल और भी गर्म कर दिया है। मिडिल ईस्ट की यह जंग अब सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में भी अपनी भयावह छाप छोड़ रही है।







