उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार सुबह चार बजे आयोजित भस्म आरती में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उपस्थित रहे। उन्होंने लगभग दो घंटे तक नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और प्रातःकालीन आरती में सक्रिय सहभागिता कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान महाकाल के दर्शन और भस्म आरती का दिव्य अनुभव
धनखड़ निर्धारित समय पर मंदिर पहुंचे और ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने भस्म आरती की भव्य और दिव्य व्यवस्था को श्रद्धा भाव से देखा। आरती के बाद उन्होंने देहरी से दर्शन करते हुए भगवान महाकाल को जल अर्पित किया और श्रद्धालुओं के बीच इस धार्मिक उत्सव का आनंद लिया।
Post Views: 7







