...
Home » Uncategorized » एमबीए छात्रा हत्याकांड, गोवा तक पहुंचा पुलिस का पीछा, ट्रेन में हुआ नाटकीय गिरफ्तार

एमबीए छात्रा हत्याकांड, गोवा तक पहुंचा पुलिस का पीछा, ट्रेन में हुआ नाटकीय गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पीयूष धनोतिया को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और उसकी लोकेशन अचानक सैकड़ों किलोमीटर दूर गोवा में ट्रेस हुई।

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाला सुराग तब मिला, जब मृतका का मोबाइल सक्रिय हुआ। तकनीकी सर्विलांस से पता चला कि आरोपी गोवा में उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा है। इसके बाद इंदौर पुलिस ने गोवा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया। लगातार ट्रैकिंग और घेराबंदी के बाद आरोपी को उस समय दबोचा गया, जब वह गोवा से महाराष्ट्र की ओर जा रही ट्रेन में सवार था। गिरफ्तारी पूरी तरह फिल्मी अंदाज में हुई स्टेशन पर पुलिस पहले से तैनात थी और जैसे ही ट्रेन रुकी, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

“पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी”  एक मैसेज जिसने खोली वारदात की परतें

हत्या की रात की कहानी और भी सिहरन पैदा करती है। पुलिस के मुताबिक, 10 फरवरी की रात करीब 8 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने कमरे से निकल गया।

लेकिन असली सनसनी तीन घंटे बाद फैली। रात 11 बजे मृतका के मोबाइल से उसकी बहन को एक मैसेज भेजा गया
“पापा से कहना अब वह घर नहीं लौटेगी। यह संदेश पढ़ते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत सहेलियों और जान-पहचान वालों को फोन कर जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसी मैसेज ने पुलिस जांच की दिशा बदल दी। मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे की असली वजह क्या थीक्या यह निजी रंजिश थी, धोखा, या कुछ और? द्वारकापुरी की गलियों में अभी भी दहशत है… और हर किसी के मन में वही सवाल आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिसने एक परिवार की दुनिया हमेशा के लिए बदल दी?

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.