...
Home » Uncategorized » पूर्व डकैत के बेटे की दबंगई से दहला इलाका, पीआरबी टीम से की मारपीट

पूर्व डकैत के बेटे की दबंगई से दहला इलाका, पीआरबी टीम से की मारपीट

चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक मामूली विवाद ने अचानक सनसनीखेज रूप ले लिया। बाइक चोरी की सूचना पर पहुंची पीआरबी टीम को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब मौके पर पहुंचे युवकों ने पुलिसकर्मियों से कथित तौर पर अभद्रता और धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इन युवकों में एक पांच लाख के इनामी रहे और पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके कुख्यात डकैत सुदेश पटेल उर्फ बलखड़िया का पुत्र धर्मेंद्र पटेल भी शामिल था।

जानकारी के मुताबिक रात करीब 9 बजे बरूई गांव से बाइक चोरी की सूचना मिली थी। सिपाही चंद्रेश कुमार यादव चालक दिनेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि बरहों के कार्यक्रम के दौरान आदित्य नामक युवक अपनी ही बाइक को पहचान नहीं पाया और गलती से किसी अन्य की गाड़ी में बैठ गया, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी माहौल अचानक गरमा गया।

नशे में पहुंचे आरोपित, बढ़ा विवाद और फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धर्मेंद्र पटेल और लवकुश नामक युवक मौके पर पहुंचे और कथित तौर पर नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े। देखते ही देखते कहासुनी धक्का-मुक्की में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान सिपाही चंद्रेश यादव का सीयूजी मोबाइल भी गिर गया। रात का समय और मौके पर मौजूद भीड़ ने स्थिति को और तनावपूर्ण बना दिया।

हालांकि कुछ ही देर में दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। सिपाही की तहरीर पर बहिलपुरवा थाने में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सत्यम पति त्रिपाठी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे पूर्व डकैत की विरासत से जोड़कर देख रहे हैं, हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.