इंदौर के हर वार्ड में विकास के दावे तो खूब होते हैं, लेकिन हकीकत क्या है और जनता उसे किस नज़र से देखती है इसी सच्चाई को सामने लाने के लिए दैनिक भास्कर शुरू कर रहा है खास ग्राउंड सीरीज ‘वार्ड टॉक’। इस सीरीज में सिर्फ दावे नहीं, बल्कि पार्षद की रिपोर्ट कार्ड, जनता की राय, अधूरे काम और आने वाली ज़रूरतों का पूरा हिसाब रखा जाएगा।
सीरीज के पहले एपिसोड में हमारी टीम पहुंची वार्ड नंबर 49, जहां से पार्षद हैं राजेश उदावत। सवाल सीधे हैं कौन-से वादे पूरे हुए, कौन-से अब भी फाइलों में अटके हैं और सबसे अहम, जनता अपने पार्षद को 10 में से कितने नंबर देती है? ‘आज का पार्षद’ में देखिए विकास का पूरा सच।
करीब 50 हजार से ज्यादा आबादी वाले वार्ड 49 में लगभग 23 हजार मतदाता हैं। इस वार्ड में तिलक नगर, वंदना नगर, मूसाखेड़ी, आलोक नगर, श्रीराम नगर, कनाडिया रोड सहित आसपास की कई कॉलोनियां आती हैं। वहीं मूसाखेड़ी की पुरानी बस्ती, फिरदौस नगर, आजाद नगर, प्रेम नगर, कपिल देव नगर और दीनदयाल नगर के कुछ हिस्से भी इसी वार्ड का हिस्सा हैं।
अब सवाल यह है इतने बड़े और विविध क्षेत्र में विकास कितना दिखता है और कितना सिर्फ कागजों में है? जनता की आवाज़, ज़मीनी हकीकत और पार्षद के दावों का पूरा विश्लेषण







