...
Home » Uncategorized » इंदौर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में नशे के सौदागरों पर पुलिस का करारा प्रहार, ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नर नगरीय इंदौर के निर्देश पर लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस एवं पुलिस उपायुक्त जोन 01 के मार्गदर्शन में थाना राजेंद्र नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

गोपनीय सूचना के आधार पर थाना प्रभारी राजेंद्र नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी दौरान चोइथराम मंडी की पार्किंग क्षेत्र में देर रात दो युवक टू व्हीलर के पास संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों घबरा गए और मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्क घेराबंदी में दोनों को धर दबोचा गया।

तलाशी में हुआ बड़ा खुलासा
10.7 ग्राम ब्राउन शुगर और टू व्हीलर जब्त

पुलिस द्वारा नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से करीब 10.7 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6400 रुपये से अधिक बताई जा रही है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त मारुति एक्सेस 125 टू व्हीलर वाहन, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MP09DR4975 है, को भी जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आदित्य उर्फ आदि पिता राकेश बरलाई उम्र 19 वर्ष निवासी भूरी टेकरी बिचोली हप्सी इंदौर एवं नयन उर्फ सुनील पिता भोलाराम बोरासी उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी ग्वालटोली इंदौर बताए। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं और जल्दी व आसानी से पैसा कमाने की लालसा में ब्राउन शुगर की टोकन बनाकर सप्लाई का काम कर रहे थे।

इस मामले में थाना राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 69/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा रिमांड पर लेकर आरोपियों से नशे के नेटवर्क, सप्लायर और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे आगे और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

इस सराहनीय कार्यवाही में निरीक्षक नीरज कुमार बिरथरे, उप निरीक्षक प्रदीप यादव, उप निरीक्षक शिल्पा पाटीदार, प्रधान आरक्षक शशांक दुबे, आरक्षक रामवीर, गौरव गुर्जर, अरविंद एवं रजनीश की अहम भूमिका रही।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.