दुनिया की राजनीति में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक चौंकाने वाला पोस्ट साझा किया। पोस्ट में ट्रम्प की तस्वीर के साथ लिखा था, यानी वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति*।
इतना ही नहीं, पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि ट्रम्प जनवरी 2026 से यह पद संभालेंगे।
एक ही तस्वीर में ट्रम्प ने खुद को अमेरिका का 45वां और 47वां राष्ट्रपति भी बताया, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल और सवालों की बाढ़ ला दी।
हालांकि, इस पोस्ट पर अब तक न तो व्हाइट हाउस और न ही अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
मादुरो की गिरफ्तारी से ट्रम्प के दावे तक, क्या किसी बड़ी रणनीति का संकेत है?
ट्रम्प का यह पोस्ट ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले ही, 3 जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया था।
अब सवाल उठ रहे हैं,क्या ट्रम्प का यह दावा सिर्फ एक राजनीतिक संदेश है, या फिर पर्दे के पीछे कोई बड़ी अंतरराष्ट्रीय रणनीति आकार ले रही है?
क्या वेनेजुएला की सत्ता को लेकर अमेरिका कोई नया खेल खेलने जा रहा है, या यह सिर्फ ट्रम्प का एक और विवादित दांव है?
फिलहाल जवाब भविष्य के गर्भ में है, लेकिन ट्रम्प के इस एक पोस्ट ने वैश्विक राजनीति में बेचैनी जरूर पैदा कर दी है।







