Home » Uncategorized » भागीरथपुरा में सरकार की अचानक दस्तक, हालात का लिया पल-पल का जायज़ा

भागीरथपुरा में सरकार की अचानक दस्तक, हालात का लिया पल-पल का जायज़ा

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में उस वक्त हलचल मच गई, जब प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अचानक निरीक्षण पर पहुंचे। एसीएस नीरज मंडलोई और अनुपम राजन ने इलाके का दौरा कर जमीनी हकीकत को नजदीक से परखा।

निरीक्षण की शुरुआत सीधे उस लीकेज प्वाइंट से हुई, जहां लंबे समय से ओवरहेड टैंक में पानी के रिसाव की शिकायत सामने आ रही थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लीकेज की स्थिति की जानकारी ली और संबंधित विभागों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिकारी संजीवनी क्लिनिक पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति जानी। दवाइयों, स्टाफ और उपचार व्यवस्था को लेकर भी फीडबैक लिया गया।

दौरे के दौरान क्षेत्र में चल रहे पाइपलाइन कार्य का भी गहन निरीक्षण किया गया। काम की गुणवत्ता, गति और सुरक्षा मानकों पर खास ध्यान दिया गया, ताकि भविष्य में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस पूरे निरीक्षण में इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा और नगर निगम आयुक्त क्षितिज बंसल भी अधिकारियों के साथ मौजूद रहे। प्रशासन के इस दौरे को भागीरथपुरा के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र की समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x