Home » Uncategorized » होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा: 20 हजार टन गैस लेकर आया

होर्मुज पार कर एक और LPG टैंकर भारत पहुंचा: 20 हजार टन गैस लेकर आया

ईरान और क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ सुरक्षित तरीके से होर्मुज स्ट्रेट पार कर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है। जहाज करीब 20 हजार टन LPG लेकर भारत आया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज सुरक्षित रूप से भारत पहुंच चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘सिमी’ ने 13 मई को होर्मुज स्ट्रेट पार किया था। वहीं भारत आने वाला एक और LPG जहाज ‘MV सनशाइन’ भी हाल ही में सुरक्षित तरीके से इस रणनीतिक समुद्री मार्ग को पार कर चुका है। जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में भारतीय नौसेना समेत कई एजेंसियां लगातार निगरानी और सहयोग कर रही हैं।

ईरान ने दिया भरोसा, होर्मुज में सुरक्षा बनाए रखने का दावा

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत में भरोसा दिलाया कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि दोस्त देशों को व्यापारिक सुरक्षा के लिए ईरान पर भरोसा रखना चाहिए।

वहीं ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने कहा कि क्षेत्र में तनाव कम होने और शांति स्थापित होने के बाद होर्मुज स्ट्रेट पहले से ज्यादा सुरक्षित बनकर उभरेगा। माना जा रहा है कि भारत समेत कई देशों के लिए यह समुद्री मार्ग ऊर्जा आपूर्ति की दृष्टि से बेहद अहम बना हुआ है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x