...
Home » Uncategorized » राजगढ़ में खुला नशे का बड़ा खेल, 4 करोड़ के अवैध कैमिकल्स के साथ फैक्ट्री का पर्दाफाश

राजगढ़ में खुला नशे का बड़ा खेल, 4 करोड़ के अवैध कैमिकल्स के साथ फैक्ट्री का पर्दाफाश

राजगढ़। जिले के ग्राम गोघटपुर में नशे का कारोबार अब खुला खेल बन चुका था। रघुनंदन पाटीदार अपने घर में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चला रहा था, जिसकी जानकारी राजस्थान पुलिस को लगी। इसके बाद राजगढ़ और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने 4 फरवरी को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। तलाशी के दौरान एमडी ड्रग्स निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रॉ मटेरियल और उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस ने इस मौके की पूरी वीडियोग्राफी की और जब्त सामग्री को सुरक्षित मालखाने में रखा। इस कार्रवाई में 4 करोड़ रुपये मूल्य के विभिन्न कैमिकल्स जब्त किए गए। आरोपी मौके से फरार हो गया।

राजस्थान तक सप्लाई का बड़ा नेटवर्क उजागर, पुलिस की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, रघुनंदन पाटीदार द्वारा बनाए गए ड्रग्स की सप्लाई राजस्थान में की जा रही थी। आरोपी ने राज्य की सीमा से सटे गांव का फायदा उठाकर लंबे समय तक नशे का कारोबार चलाया। पुलिस फिलहाल आरोपी की तलाश में लगी हुई है और इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

जब्त कैमिकल्स की सूची में मेलाटोनिन के पैकेट, 2-प्रोपानॉल और मेथेनॉल के डिब्बे, साथ ही बड़े पैमाने पर सफेद केमिकल पाउडर शामिल हैं, जिनका कुल वजन 43.095 किलोग्राम है। केएल बंजारा, एएसपी राजगढ़ ने बताया कि यह कार्रवाई त्वरित सूचना पर की गई और आरोपी के खिलाफ माचलपुर थाने और झालावाड़ दोनों जिलों में केस दर्ज किया गया है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.