...
Home » Uncategorized » जिंदगी आग की लपटों से जूझती रही, भीड़ तमाशबीन रही

जिंदगी आग की लपटों से जूझती रही, भीड़ तमाशबीन रही

रविवार दोपहर का समय… बाजार में रोज़ की तरह चहल-पहल थी। अचानक लोगों की नज़र एक 26 वर्षीय आदिवासी युवती पर पड़ी। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। कुछ ही सेकंड में लपटें उठीं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। 112 की मदद से युवती को तुरंत भैरूंदा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और मजिस्ट्रेट ने भी युवती के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

सबसे बड़ा सवाल यही है आखिर ऐसी क्या वजह थी जिसने एक युवती को सरेआम इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया? पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, पर सच्चाई का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.