...
Home » Uncategorized » इंदौर में नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी ब्रांड की आड़ में चल रहा था ज़हर का कारोबार

इंदौर में नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, नामी ब्रांड की आड़ में चल रहा था ज़हर का कारोबार

शहर में मिलावटखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नामी ब्रांड विमल पान मसाला की हूबहू नकल कर आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा था। यह अवैध कारोबार किसी फैक्ट्री में नहीं, बल्कि रिहायशी कॉलोनी के एक मकान में चोरी-छिपे संचालित हो रहा था।

थाना कनाडिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सहारा सिटी होम्स, बिचोली मरदाना बायपास स्थित एक मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव ने टीम गठित की और एसीपी खजराना से सर्च वारंट प्राप्त कर मकान नंबर S-19 पर दबिश दी।

जैसे ही पुलिस टीम मकान के अंदर दाखिल हुई, वहां का नज़ारा चौंकाने वाला था। तीन युवक नकली पान मसाला तैयार करते पाए गए। विमल पान मसाला जैसे दिखने वाले पाउच बड़ी मात्रा में तैयार कर बाजारों में सप्लाई किए जा रहे थे। मौके से पाउच पैकिंग मशीन, सीलिंग मशीन, सुपारी ओवन ड्रायर, कटर मशीन, विमल रोल, मैग्नीशियम कार्बोनेट, कत्था, चूना, तंबाकू लिक्विड सहित भारी मात्रा में कच्चा माल जब्त किया गया।

मिलावटखोरी करने वालों के लिए इंदौर में कोई जगह नहीं। जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.