छिंदवाड़ा। सोमवार शाम शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक, दादा धूनी वाले दादा मंदिर के पास से एक विशाल हिंदू गर्जना रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों युवा भगवा ध्वज और पट्टियों के साथ शामिल हुए, जबकि मातृशक्ति की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बना दिया।
रैली मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई दशहरा मैदान तक पहुंची, जहां हजारों की भीड़ में धर्मसभा आयोजित की गई। रैली का उद्देश्य धार्मिक चेतना को बढ़ावा देना और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना बताया गया।
धर्मसभा को संबोधित करते हुए टी. राजा सिंह ने पिछले दिनों वंदे मातरम गाने की अनिवार्यता को लेकर ओवैसी द्वारा दिए गए बयान पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सभा में कहा, “वंदे मातरम गाना होगा… वरना यहां से जाना होगा। नहीं तो तेरी औकात बता देंगे।”
इसके अलावा राजा सिंह ने टीपू सुल्तान को नायक बताने वाले विचारों पर खुलकर इतिहास बताया। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान ने केवल अपनी सल्तनत बचाने के लिए युद्ध लड़ा, और उसे टीपू शैतान के रूप में ही याद किया जाना चाहिए।
रैली और धर्मसभा में शामिल लोगों ने जोरदार नारे लगाए और राजा सिंह के संदेश को भारी समर्थन दिया।







