...
Home » Uncategorized » कानून को नंगा कर बाजार में घसीटा गया, सड़कों पर इंसानियत की खुलेआम हत्या

कानून को नंगा कर बाजार में घसीटा गया, सड़कों पर इंसानियत की खुलेआम हत्या

ये कोई फिल्मी सीन नहीं था, ये उज्जैन की हकीकत थी। एक 16 साल का नाबालिग हाथ बंधे, कपड़े उतारे गए, रस्सी से जकड़ा हुआ और भीड़… बेपरवाह, बेरहम, बेखौफ। सवाल ये नहीं कि उसने क्या किया, सवाल ये है कि भीड़ ने खुद को भगवान किस दिन मान लिया?

प्रेम प्रसंग के शक ने कानून को कुचल दिया। आरोप लगा, फैसला सुनाया गया और सज़ा भी वहीं दे दी गई सरेआम। डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा गया बच्चा, और हर कदम पर इंसानियत शर्म से सिर झुकाती रही। सैकड़ों आंखें थीं, मगर किसी में हिम्मत नहीं थी। किसी ने बचाया नहीं, सबने रिकॉर्ड किया। मोबाइल ऑन थे, ज़मीर ऑफ।

यहां भीड़ न्यायाधीश बनी, जल्लाद बनी और तमाशबीन भी। पुलिस बाद में चौंकी, सिस्टम बाद में जागा लेकिन उस वक्त? उस वक्त सड़कों पर कानून नंगा था और क्रूरता कपड़े पहनकर घूम रही थी।

याद रखिए, आज एक नाबालिग को घसीटा गया है। कल किसी और का नंबर हो सकता है। क्योंकि जब भीड़ फैसला करने लगे, तो सच मरता है, इंसानियत हारती है और सभ्यता सिर्फ वीडियो में रह जाती है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.