देश के आम नागरिक से लेकर उद्योग जगत तक, इस बजट के असर ने हर तरफ हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं कि कौन-सी चीजें आपकी थाली और आपकी जेब दोनों को राहत देंगी और कौन-सी चीजों की कीमत बढ़ने वाली है।
सस्ता हुआ – आपके खर्चों में राहत
कैंसर की दवाइयों से लेकर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स तक, कई जरूरी चीजों की कीमतों में कमी हो सकती है।
- कैंसर की दवाइयां – 17 महंगी लाइफ सेविंग ड्रग्स और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर अब कोई कस्टम ड्यूटी नहीं। विदेश से मंगवाई जाने वाली दवाओं पर टैक्स हटने से मरीजों को बड़ी आर्थिक राहत।
- माइक्रोवेव ओवन – इसके पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई, जिससे घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और कीमतें धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।
- EV बैटरी और सोलर पैनल – बैटरी बनाने और सोलर ग्लास बनाने के कच्चे माल पर टैक्स फ्री। इससे ग्रीन एनर्जी प्रोडक्ट सस्ते और अधिक उपलब्ध होंगे।
- जूते, कपड़े और सी-फूड – कच्चे माल पर छूट से प्रोडक्शन लागत घटेगी; अगर कंपनियां इसे ग्राहकों तक पहुंचाएंगी, तो कीमतों में राहत।
- विदेश यात्रा – टूर पैकेज पर टैक्स घटकर सिर्फ 2%, अब महंगी विदेशी छुट्टियां भी सस्ती।
- एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस – पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी हटने से विमान बनाने और मरम्मत की लागत घटेगी।
- विदेश से मंगवाए सामान – पर्सनल यूज के सामान पर टैक्स आधा, 20% से घटकर 10%।
महंगा हुआ – बढ़े खर्चों का संकेत
कुछ ऐसे सेक्टर भी हैं, जहां खर्च बढ़ सकता है।
- शराब – टैक्स बढ़कर 1% से 2%, कीमतों में मामूली बढ़ोतरी संभव।
- फ्यूचर ट्रेडिंग – सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया। अब हर सौदे पर पहले से ज्यादा देना होगा।
जानिए क्यों GST काउंसिल तय करती है ज्यादातर दाम
22 सितंबर 2025 से GST के चार स्लैब घटाकर सिर्फ 5% और 18% कर दिए गए थे। इससे घी-पनीर से लेकर कार और एयरकंडीशनर तक, कई चीजों की कीमतें सस्ती हुईं। इस बार के बजट में सिर्फ इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स बदलाव के कारण आम आदमी और उद्योग दोनों को फायदा या नुकसान हो सकता है।
Post Views: 13







