...
Home » Uncategorized » महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट:मुंबई में बीजेपी 227 सीटों में से 69 पर आगे, शिवसेना उद्धव+ को 27 सीटों पर बढ़त

महाराष्ट्र नगर निगम रिजल्ट:मुंबई में बीजेपी 227 सीटों में से 69 पर आगे, शिवसेना उद्धव+ को 27 सीटों पर बढ़त

महाराष्ट्र की सियासत में आज बेहद अहम दिन है। 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना जारी है। 15 जनवरी को हुए मतदान के बाद अब 893 वार्डों में खड़े 15,931 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है। जैसे जैसे रुझान सामने आ रहे हैं, राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है।

महाराष्ट्र का दिल कही जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी पर सबकी नजर टिकी हुई है। शुरुआती रुझानों में यहां भाजपा गठबंधन ने बढ़त बना ली है, जिससे सत्ताधारी और विपक्षी खेमों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नागपुर, पुणे, नासिक और ठाणे जैसे बड़े नगर निगमों में भी भाजपा गठबंधन आगे चलता दिख रहा है, जो राज्य की राजनीति में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

दूसरी ओर, कुछ शहरों में मुकाबला रोमांचक बना हुआ है। कोल्हापुर में कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर अपने समर्थकों में उत्साह भर दिया है, जबकि संभानगर में भाजपा ने शुरुआती दौर में ही बढ़त बनाकर सबको चौंका दिया है। मतगणना जैसे जैसे आगे बढ़ेगी, तस्वीर और साफ होगी, लेकिन फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में suspense अपने चरम पर है।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.