...
Home » Uncategorized » दिनदहाड़े झपटा मंगलसूत्र, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

दिनदहाड़े झपटा मंगलसूत्र, CCTV में कैद हुए संदिग्ध

रतलाम। शहर के ताल क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चैन स्नेचिंग की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी है। राजेंद्र मार्ग पर टहल रही एक महिला को अकेला पाकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारा और पलक झपकते ही मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिनमें तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

पुलिस के अनुसार राजेंद्र मार्ग निवासी चंदाबाई पत्नी जगदीश धोबी रोज की तरह घर के बाहर टहल रही थीं। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। छीना गया मंगलसूत्र करीब 20 सोने के मोतियों और एक पेंडल सेट वाला था, जिसकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद महिला की चीख-पुकार से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने आरोपितों की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

तीन वारदातें, एक ही तरीका, पुलिस को गिरोह की आशंका
शहर में हाल के दिनों में हुई तीन अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। 4 फरवरी को जावरा पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टाफ क्वार्टर में बाथरूम की जाली तोड़कर जेवर और नकदी चोरी की गई थी। इसके बाद शुक्रवार रात भूतेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास उपलाई निवासी प्रकाश सोनी से लूट की वारदात सामने आई। इन सभी मामलों में तीन आरोपितों की भूमिका सामने आने से पुलिस को एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका है।

लगातार हो रही घटनाओं के बीच पुलिस अब सभी वारदातों की कड़ी जोड़कर जांच में जुट गई है। शहरवासियों में भय का माहौल है, वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़कर इस सिलसिलेवार अपराध का खुलासा किया जाएगा।

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.