...
Home » Uncategorized » MPPSC मेंस 2025 पर ब्रेक, 2026 प्रीलिम्स के बाद ही दिख रही उम्मीद

MPPSC मेंस 2025 पर ब्रेक, 2026 प्रीलिम्स के बाद ही दिख रही उम्मीद

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर अभ्यर्थियों की बेचैनी अब और बढ़ गई है। ताजा हालातों में यह लगभग तय माना जा रहा है कि मेंस परीक्षा 2026 की प्रारंभिक परीक्षा से पहले आयोजित नहीं हो पाएगी। आयोग ने 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 26 अप्रैल घोषित कर दी है, जिसके बाद ही मेंस परीक्षा की संभावनाएं बनती दिख रही हैं।

फिलहाल यह पूरी प्रक्रिया हाईकोर्ट की रोक के चलते अटकी हुई है। सूत्रों के मुताबिक 10 फरवरी को इस मामले में अहम सुनवाई संभावित है, जिस पर हजारों अभ्यर्थियों की नजरें टिकी हुई हैं।

10 फरवरी की सुनवाई बनेगी टर्निंग पॉइंट, लेकिन राह अब भी कठिन

जानकारों का कहना है कि यदि 10 फरवरी को सुनवाई होती है, तो पीएससी कोर्ट के सामने अपना पक्ष मजबूती से रखकर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित कराने की अनुमति मांगेगा। हालांकि, सिर्फ अनुमति मिल जाना ही काफी नहीं होगा। प्रशासनिक तैयारियां, परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था और समय-सीमा को देखते हुए अप्रैल के अंत या मई 2026 से पहले मेंस परीक्षा कराना आयोग के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

ऐसे में उम्मीदवारों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में कोर्ट का फैसला तय करेगा कि MPPSC मेंस 2025 की दिशा क्या होगी — जल्द राहत या फिर और लंबा इंतजार।

 

Share This
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In India
Digital marketing for news publishers

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.